फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के तीन स्कूलों को धमकी भरे ईमेल: बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा, खाली कराए गए परिसर

Fri, 23 Oct 2026 02:06 PM IST
Rahul Kumar Tiwari आईएएनएस, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के तीन स्कूलों को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। इसके बाद स्कूलों को खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया गया। अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। 
विज्ञापन
अमृतसर में बम की धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के तीन स्कूलों को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले। इसके बाद अधिकारियों ने तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों द्वारा यह जानकारी साझा की गई है। उन्होंने बताया कि अब तक तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

विज्ञापन




धमकी भरे ईमेल लोदी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय, रोहिणी स्थित वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल और मयूर विहार स्थित सलवान पब्लिक स्कूल को मिले। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन


दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि धमकी की सूचना मिलने के बाद टीमों को स्कूलों में भेजा गया। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसरों को खाली करा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्कूल परिसरों में बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड, अग्निशमन विभाग और पुलिसकर्मी तलाशी अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें