फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई की सर्च से रेलवे में हड़कंप

Fri, 06 Jun 2014 01:01 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई टीम के सरप्राइज सर्च अभियान से रेलवे में हड़कंप मच गया। सीबीआई टीम जांच के बाद कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ ले गई है। हालांकि कोई भी अधिकारी इस छापेमारी के बारे में कुछ भी नहीं बोल रहा है।
विज्ञापन


सीबीआई की टीम बृहस्पतिवार सुबह रेलवे स्टेशन के पास स्थित माल गोदाम पहुंची और यहां लगी रैक की जानकारी की। पता चला है कि सीबीआई को एक गुप्त शिकायत मिली थी कि वहां सीमेंट की रैक में बडे़ पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही रही हैं।

इस बाबत अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया, मगर उन्होंने इसे सिर्फ सरप्राइज चेकिंग बताते हुए ज्यादा कुछ बताने से साफ इंकार कर दिया। जानकारी मिली है कि सीबीआई टीम अपने साथ यहां से कुछ दस्तावेजों को जांच के लिए साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें