राजधानी में चल रही सीलिंग कार्रवाई के विरोध में आज दिल्ली बंद है। व्यापारी दिल्ली बंद को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं।
तमाम संगठन सभी बाजारों में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बंद को सभी राजनीतिक दलों ने समर्थन किया है।
इसी बीच सोमवार को कुछ व्यापारी नेताओं ने सीलिंग कार्रवाई से निजात दिलाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और संसद के चालू सत्र में सीलिंग से बचाने के लिए बिल लाने की मांग की।
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के दिल्ली बंद को चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने भी समर्थन किया है।