फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में एक्शन में बुलडोजर: शाहीन बाग के बाद आज न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और मंगोलपुरी में चल रही कार्रवाई

Tue, 10 May 2022 11:16 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सोमवार को शाहीन बाग के बाद मंगलवार को एसडीएमसी का बुलडोजर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और मंगोलपुरी में पहुंचा है और अवैध निर्माण हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली नगर निगम 4 मई से अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रहा है। इसके तहत आज न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और मंगोलपुरी में एसडीएमसी के बुलडोजर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन


आज चल रही एसडीएमसी की कार्रवाई की खास बात ये है कि यहां शाहीन बाग की तरह लोग विरोध के लिए सड़कों पर नहीं उतरे हैं। बल्कि लोग अपने घरों में खड़े होकर बुलडोजर की कार्रवाई देख रहे हैं। इससे पहले मंगोलपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के कई लोगों ने अपने अवैध अतिक्रमण को पहले ही हटा लिया था।



कार्रवाई शुरू होने से पहले ही दोनों इलाकों में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए थे ताकि किसी भी प्रकार का विरोध होने पर उससे निपटा जा सके। बताया जा रहा है कि मंगोलपुरी में 90 प्रतिशत अतिक्रण लोगों ने पहले ही हटा लिया था और जो बच गया था वह निगम ने हटाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगोलपुरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई खत्म हो चुकी है जबकि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में भारी सुरक्षा बल के बीच कार्रवाई जारी है।

आप विधायक ने निगम की आलोचना
सुल्तानपुर माजरा से आम आदमी पार्टी के विधायक मुकेश अहलावत ने दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई पर कहा कि, जब लोगों ने इलाका खुद ही खाली कर दिया है तो निगम यहां बुलडोजर दौड़ाकर लोगों को परेशान क्यों कर रहा है। हम इसके खिलाफ हैं और ये कार्रवाई रुकनी चाहिए। निगम को पहले ये साबित करना होगा कि वहां को अतिक्रमण था भी या नहीं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें