फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम पर शिकायतकर्ता को थप्पड़ मारने का आरोप

Fri, 23 Jun 2017 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
थप्पड़ - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को ग्रीवेंस कमेटी में आई शिकायत पर संज्ञान लेने गांव मंधावली पहुंचे एसडीएम रीगन कुमार पर शिकायतकर्ता को थप्पड़ का आरोप है। शिकायतकर्ता इसकी शिकायत तिगांव थाना पुलिस को दे दी है। हालांकि, अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है लेकिन वीडियो वायरल होने से मामला तूल पकड़ रहा है। 
विज्ञापन


दरअसल, मंधावली निवासी दिनेश कुमार ने गांव की एक आंगनवाड़ी में भ्रष्टाचार होने की शिकायत ग्रीवेंस कमेटी में दी थी। जिसपर सुनवाई करते हुए ग्रीवेंस कमेटी के अध्यक्ष व मंत्री मनीष ग्रोवर ने जांच का जिम्मा एसडीएम बडख़ल रीगन कुमार को बतौर जांच अधिकारी सौंपा। बृहस्पतिवार को शिकायत की तफ्तीश करने एसडीएम गांव में पहुंचे। उन्होंने शिकायतकर्ता और आंगनवाड़ी वर्कर भी मौके पर बुलाया। 

एसडीएम ने दोनों पक्षों से बात करनी चाही लेकिन इस बीच शिकायतकर्ता दिनेश ने एसडीएम पर उसका पक्ष न सुनने का आरोप लगाया। आरोप है कि गुस्से में एसडीएम ने दिनेश को थप्पड़ जड़ दिया। यह बात आग की तरह गांव में फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारी गांव से चले गए। दिनेश ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता ने एसडीएम के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। हालांकि पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है। 
विज्ञापन


ऑडियो हुआ वायरल 
मामले के बाद शिकायतकर्ता दिनेश ने एसडीएम से बात की। जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एसडीएम ने थप्पड़ मारने की बात कबूल कर रहे हैं। ऑडियो में एसडीएम कह रहे है कि दिनेश उनकी वीडियो बना रहे थे। इसलिए थप्पड़ मारा था। 

यह जांच का विषय है। इसलिए मैं कुछ नहीं कह सकता। ऑडियो मेरे पास भी है, जिसमें ये खुद कह रहे है कि उन्होंने मेरे धक्का-मुक्की की। जांच होने का इंतजार करें। 
विज्ञापन

-रीगन कुमार, एसडीएम बड़खल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें