फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट-पत्थरबाजी, 1 की मौत, 4 भाइयों पर हत्या का केस दर्ज

Mon, 05 Nov 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद(मुरादनगर)
विज्ञापन
तहरीर देते मृतक हसरत के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुरादनगर। आपसी रंजिश के बीच शनिवार देर रात को कोट कालोनी में दो पक्षों में लाठी डंडे चले और जमकर पथराव हुआ। संघर्ष में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही आनन फानन में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। तनाव के चलते कालोनी में पुलिस तैनात है।

विज्ञापन

 
कोट कालोनी में हसरत बेग (50) पुत्र रियासत बिरयानी का ठेला लगाते थे। परिवार में पत्नी बबली, बेटा सिराजू, आरिफ, बेटी मंतशा और आलिया हैं। उनके भाई अजमत ने बताया कि हसरत बेग उर्फ गुल्लू शनिवार रात करीब सवा दस बजे बिरयानी बेचकर घर लौट रहे थे।

इसी बीच रास्ते में कालोनी के ही पांच लोगों ने पुरानी रंजिश में उन्हें घेर लिया और लाठी डंडों, लात घूसों से हमला कर दिया। उनकी चीख पुकार सुनकर चचेरा भाई असगर पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर चाकू से और छोटे भाई शादाब को तमंचे की बट से घायल कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच आरोपियों ने पथराव भी शुरू कर दिया। अचानक पथराव से कालोनी में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


गंभीर हालत में हसरत बेग को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर से उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही निवाड़ी, भोजपुर, मोदीनगर, गाजियाबाद का पुलिस फोर्स कालोनी पहुंच गया। एसओ लक्षेंद्र कुमार का कहना है कि मृतक के भाई ने कालोनी के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक के भाई अजमत ने बताया हमला करने वालों में वे लोग शामिल है जिन्हें बच्ची की हत्या के मामले नामजद कराया गया था। हालांकि इस मामले में पुलिस ने दूसरे लोग लिप्त पाए गए थे। बताया जा रहा है कि इससे पहले सभासद के चुनाव को लेकर भी दोनों पक्ष आमने सामने आए थे। इसलिए इस हत्या को पुलिस रंजिश के तौर पर देख रही है।

Trending Videos

चार भाइयों समेत पांच पर हत्या की रिपोर्ट, गिरफ्तारी के लिए हंगामा

बट लगने से घायल शादाब - फोटो : अमर उजाला
मुरादनगर के कोट कालोनी में रंजिश में लाठी-डंडे चलने और पथराव में बिरयानी विक्रेता हसरत बेग की मौत के मामले में शनिवार देर रात परिजनों ने सभासद, उसके तीन भाई और भतीजे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। उनकी गिरफ्तारी के लिए रविवार सुबह हंगामा किया। पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाकर शांत किया। दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए कालोनी में पुलिस बल तैनात किया गया है।

कोट कॉलोनी निवासी अजमत बेग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बड़े भाई हसरत बेग उर्फ गुल्लू (50) पुत्र रियासत मेन रोड पर बिरयानी का ठेला लगाते हैं। वह शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में सभासद अजाज व उसके भाई नौशाद, अफजाल, जावेद और भतीजे अनस ने रंजिश में हसरत बेग पर लाठी-डंडों व चाकू से हमला कर दिया।

शोर सुनकर हसरत का बचाव करने पहुंचे छोटे भाई शादाब के सिर में तमंचे की बट मारी। चचेरे भाई असगर ने बचाव की कोशिश की आरोपियों ने चाकू से हमला कर उसे भी घायल कर दिया। भीड़ जमा होने पर आरोपियों ने पथराव किया था।

रात में ही हसरत बेग को निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तनाव को देखते मौके पर पुलिस फोर्स लगाया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभासद अजाज, नौशाद, अफजाल, जावेद और अनस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बताया गया कि पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद सुपुर्द ए खाक पर अड़े थे परिजन 

चाकू से घायल अजगर - फोटो : अमर उजाला
हसरत बेग की हत्या के बाद से कॉलोनी में तनाव है। परिजनों ने सुबह हंगामा कर पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि आरोपी पकड़े जाने के बाद ही हरसत बेग के सुपुर्द ए खाक किया जायेगा। दोपहर बाद पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर मना लिया और शाम को हसरत बेग को शांतिपूर्ण तनाव के बीच सुपुर्द ए खाक किया गया।

दूध के दो हजार रुपयों को लेकर हुआ था झगड़ा
मुरादनगर। बिरयानी विक्रेता हरसत बेग उर्फ गुल्लू की हत्या से पूर्व कोट कॉलोनी में दूध के रुपयों को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कालोनी निवासी रशीद बेग ने बताया कि कॉलोनी के अरसलान, सुल्तान, असद, नावेद से दूध के दो हजार रुपये को लेकर विवाद चला आ रहा था। दूध पसंद न आने पर रशीद ने दूध लेना बंद कर दिया था।

रशीद का आरोप है कि शनिवार रात करीब आठ बजे अरसलान, सुल्तान, असद और नावेद उसके घर आए और महिलाओं से गालीगलौज की। विरोध करने पर आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देकर चले गए। एसओ लक्षेंद्र कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को हसरत बेग की हत्या से जोड़कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें