ईयरफोन लगाकर स्कूटी चलाने की लापरवाही की कीमत एक छात्र को जान देकर चुकानी पड़ी है। रूम पार्टनर के साथ एच्छर पुलिस चौकी के पास पीछे आए बड़े वाहन का हार्न छात्र को सुनाई नहीं दिया।
करीब सेे गुजरते समय छात्र हड़बड़ा गया और स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे मेें दोनों छात्र घायल हो गए। हेलमेट नहीं लगाने के कारण गाड़ी चला रहे छात्र का सिर सड़क से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस दूसरे घायल दोस्त से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी राहुल चौधरी शारदा विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहा था।