फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से एक वर्षीय मासूम की मौत, दिल्ली के निजी अस्पताल में दम तोड़ा

Sat, 03 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बच्चे की मौत - फोटो : demo pics
विज्ञापन
क्षेत्र में बुखार से एक और मौत होने का मामला सामने आया है। गांव रोनीजा निवासी एक वर्षीय बच्चे की दिल्ली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। 
विज्ञापन


बच्चा कई दिन से बुखार से पीड़ित था। इससे पहले भी क्षेत्र में दो लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव निवासी कलुआ का एक वर्षीय बेटा निक्की कई दिन से बुखार से पीड़ित था। 

उसे नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उसे कुछ दिन पहले दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। निक्की ने बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


इससे परिवार में गम का माहौल है। वार्ड नंबर 6 के जिला पंचायत प्रत्याशी रहे बलवीर सिंह आजाद का कहना है कि गांव में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। 
विज्ञापन


बारिश का पानी एकत्र होने व गंदगी के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। गांव में कुछ और भी लोग बीमार हैं। इससे पहले गांव के ही पास स्थित एटीएस कंपनी के मजदूर व रुस्तमपुर के छात्र की बुखार से मौत हो चुकी है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें