फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियो की खतरनाक रफ्तार: 150 की स्पीड से छह वाहनों में मारी टक्कर, नशे में धुत चालक; हंगामे के बाद लगा जाम

Sun, 06 Apr 2025 07:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में एनएच-9 पर एक तेज रफ्तार कार ने चार कारों और दो दोपहिया वाहनों में टक्कर मार दी। कार सवार एक युवक को पकड़ लिया गया। उसमें सवार अन्य लोग मौका पाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
स्कॉर्पियों - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में एनएच-9 पर रविवार को चालक ने स्कॉर्पियों कार को 150 की गति से दौड़ाते हुए चार कारों और दो दोपहिया वाहनों में टक्कर मार दी। कार को किसी तरह एनएच-9 पर विजयनगर क्षेत्र में रोका दिया। इसी दौरान कार सवार एक युवक को पकड़ लिया गया। उसमें सवार अन्य लोग मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन




डूंडाहेडा गांव निवासी शगुन ने बताया कि चार बजे के आसपास नोएडा से लौट रहे थे। जब वह एनएच-9 पर चढ़े तो पीछे से स्कॉर्पियो कार आई तो उसने तीन कारों में साइड मारी। विजयनगर क्षेत्र में उनकी क्रेटा कार में भी उसने साइड मारी, फिर उसने दो दोपहिया वाहनों में भी टक्कर मारी। उनकी क्रेटा कार किसी तरह पलटने से बची। कार में उनके परिवार के लोग भी सवार थे, जो काफी डर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कॉर्पियो 150 की गति से दौड़ रही थी। उनको रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार लोग धमकी देने लगे। इसी दौरान पुलिस को फोन किया गया। तब आगे जाकर स्कॉर्पियों को रोका गया। उसमें सवार एक युवक को पकड़ा गया और अन्य लोग फरार हो गए। आरोपी शराब के नशे में धुत थे। जिन वाहनों में टक्कर उनमें काफी नुकसान हुआ है। इस बारे में एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। कार को कब्जे में ले लिय गया है। रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें