फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: स्कूटी सवार बदमाशों ने मकान पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 26 Nov 2023 05:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में  स्कूटी सवार बदमाशों ने एक मकान पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। मकान मालिक ने विवाद होने को लेकर अपने दो परिचितों पर गोलीबारी में शामिल होने का शक जताया है। 
विज्ञापन
फायरिंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में स्कूटी सवार बदमाशों ने एक मकान पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। मकान मालिक ने विवाद होने को लेकर अपने दो परिचितों पर गोलीबारी में शामिल होने का शक जताया है। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने गोलीबारी कर जान सांसत में डालने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर गोलीबारी करने वाले बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


पीड़ित की पहचान शेर सिंह के रूप में हुई है। वह सपरिवार सैय्यद गांव नांगलोई में रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि हाल में ही अपने घर का निर्माण करवाया है, जिसमें किराएदार रहने लगे हैं। 23 नवंबर को उनको गृह प्रवेश करना था। 22 नंवबर की रात करीब 10 बजे उनके किराएदार ने बताया कि स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उनके घर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे पर लगे शीशे में गोली के तीन निशान हैं। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। 

पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने घर पर चार गोली चलाई है। एक गोली दीवार पर लगी है। मौके से पुलिस ने चार खोखा बरामद किए। पुलिस को दिए बयान में शेर सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रेम विवाह किया है, जिसको लेकर उनका ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एक युवक का उनके चाचा से विवाद चल रहा है। इन दोनों पर उन्होंने गोलीबारी में शामिल होने का शक जताया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम पीड़ित के आरोपों के साथ साथ घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से गोलीबारी करने वाले बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें