फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली।
शाहबाद डेयरी इलाके में सोमवार दोपहर सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान खेड़ाखुर्द निवासी धीरज पांचाल के रूप में हुई है। हादसा बवाना सेक्टर-4 में यूईआर-2 को जोड़ने वाले फ्लाईओवर पर हुआ। आशंका है कि पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने धीरज की स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, धीरज अपने परिवार के साथ खेड़ाखुर्द में रहता था और फैक्टरी में काम करता था। सोमवार दोपहर वह स्कूटी से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान फ्लाईओवर पर पीछे से आए किसी वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से धीरज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद धीरज के परिवार में मातम पसरा हुआ है। शुरुआती जांच में अज्ञात वाहन की टक्कर की बात सामने आई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे में शामिल वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें