फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एससीओ सभ्यतागत संवाद का आयोजन 20 नवंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना किला बनेगा वैश्विक सांस्कृतिक संवाद का केंद्र, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का सभ्यतागत संवाद मंच भारत की सांस्कृतिक विरासत और ज्ञान परंपराओं को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला परिसर में 20 से 22 नवंबर तक तीन दिवसीय आयोजन होगा।
विज्ञापन


भारत मंडपम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेखावत ने बताया कि इसमें 25 देशों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें करीब 15 देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयोजन का उद्घाटन करेंगे। 21 और 22 नवंबर को अकादमिक चर्चाओं में कला, वास्तुकला, साहित्य, भाषा, पांडुलिपियों और धार्मिक-दर्शनिक परंपराओं पर विचार-विमर्श होगा। उन्होंने कहा कि यह मंच सभ्यताओं के बीच शांति, समन्वय और सह-अस्तित्व को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें