नई दिल्ली। दयालबस्ती स्थित रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) की छठी वाहिनी ने शुक्रवार को स्थापना दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया। इस मौके पर जवानों के लिए योग सत्र आयोजित किया गया। वरिष्ठ समादेष्टा अनुभव जैन के नेतृत्व में जवानों ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। इसके अलावा रेलवे ट्रैक और स्टेशन के आसपास रहने वाले लोगों से संवाद कर उन्हें रेल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। शाम को जवानों के बीच वॉलीबॉल मैच और शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुई। ब्यूरो