फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता मांगा तो सीने में घोंप दी कैंची, छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में शनिवार रात रास्ते से हटने के लिए कहना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने बाइक सवार तीन युवकों पर कैंची से हमला कर दिया। हमले में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जख्मी हो गया।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। वारदात के समय आरोपी शराब के नशे में था। पुलिस की मानें तो आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। हाल ही में वह एक मामले में जेल से बाहर आया है।

पुलिस के मुताबिक छात्र की शिनाख्त अक्षय कुमार (18) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ छतरपुर के सुल्तानपुर में रहता था। इसके परिवार में पिता प्रकाश कुमार, मां आशा देवी व एक भाई व बहन हैं। अक्षय पॉलिटेक्नीक से डिप्लोमा कर रहा था।
विज्ञापन


शनिवार रात को अक्षय अपने दो दोस्तों के साथ सुल्तानपुर मोड़ के पास बाजार में घूमने गया था। वहां सूरज (23) नामक युवक शराब के नशे में घूम रहा था। इसी बीच वह बाइक के सामने आ गया। तीनों ने जब उससे एक ओर हो जाने के लिए कहा तो वह आग बबूला हो गया।
विज्ञापन

तीनों पर किया था आरोपी ने हमला

आरोपी ने कैंची से तीनों पर हमला कर दिया। हमले में अक्षय के सीने पर और उसके दोस्त के कंधे पर कैंची लगी। गंभीर हालत में अक्षय व उसके दोस्त को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने अक्षय को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके दोस्त को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

दूसरी ओेर अक्षय के मामा ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि आरोपी सूरज बाजार में कैंची लेकर हंगामा कर रहा था। लेकिन पुलिस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। तीनों युवकों से भी वह बिना बात में उलझ गया और उन पर हमला कर दिया।

ओमप्रकाश का आरोप है कि आरोपी सूरज रसूख वाला है। उसके परिजनों के कहने पर पुलिस हत्या के प्रत्यक्षदर्शियों को भी धमका रही है। वहीं पुलिस अधिकारी इन आरोपों से इनकार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें