फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्म विभूषण भारतीय वैज्ञानिक प्रोफेसर यशपाल का नोएडा में निधन, टर्निंग प्वाइंट शो से हुए चर्चित

Tue, 25 Jul 2017 10:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
प्रोफेसर यशपाल - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित और जाने माने वैज्ञानिक प्रोफेसर यशपाल का बीती रात राजधानी से सटे नोएडा में निधन हो गया। प्रोफेसर यशपाल 90 साल के थे।
विज्ञापन


प्रोफेसर यशपाल का जन्म 1926 में हुआ था। प्रोफेसर यशपाल भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद और वैज्ञानिक थे जिन्हें पद्म विभूषण के अलावा कई सम्मान से नवाजा गया था। यशपाल पंजाब विश्वविद्यालय से 1949 में भौतिकी में स्नातक की डिग्री ली। उन्होंने 1958 में मैसाच्यूसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इसी विषय पर पीएचडी की।

अपने पूरे जीवन में प्रोफेसर यशपाल अनेक महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे हैं, जिनमें योजना आयोग में मुख्य सलाहकार, विज्ञान और टैक्नोलॉजी विभाग में सचिव और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग में अध्यक्ष का पद शामिल है।
विज्ञापन


प्रोफेसर पाल दूरदर्शन पर अत्यंत चर्चित विज्ञान कार्यक्रम टर्निंग प्वाइंट में भागीदारी और विज्ञान को साधारण शब्दों में आम जनता तक पहुंचाने के प्रयासों के कारण खूब लोकप्रिय हुए। वे भारत की छाप जैसे विज्ञान से जुड़े टीवी कार्यक्रमों के एडवाइजरी काउंसिल में भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें