फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर खराब होने से बदहवास छात्रा पुल से गिरी

Wed, 12 Mar 2014 04:12 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के नरेला में 11वीं कक्षा की छात्रा संदिग्ध हालात में अंडरपास से नीचे गिर गई। छात्रा का कहना है कि उसका पैर फिसल गया था।
विज्ञापन


छात्रा को राजा हरिश्चंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नरेला निवासी 16 वर्षीय किशोरी वहीं के एक स्कूल में 11वीं में पढ़ती है। सोमवार को इंग्लिश का पेपर था। परीक्षा देने के बाद घर आते समय यह हादसा हुआ।

पढ़ें: छात्रा के साथ बर्थडे मनाने पर युवक की धुनाई

मंगलवार को किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में खुदकुशी करने की बात से इंकार किया। उसने बताया कि पैर फिसलने की वजह से वह नीचे गिर गई थी।

हालांकि, कुछ लोगों को कहना है कि अंग्रेजी का पेपर खराब होने के कारण उसने छलांग लगाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें