फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरा लगाकर बाथरूम का बनाया MMS

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटीबी एंक्लेव इलाके में एक नामी पब्लिक स्कूल के चौकीदार ने मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चौकीदार का कहना है कि मैनेजर ने उसके घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगवाकर उसकी बेटियों की नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाई है।
विज्ञापन


साथ ही विरोध जताने पर मैनेजर ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। चौकीदार की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। हालांकि छानबीन के बाद पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।

पुलिस के मुताबिक शंभू (45)(काल्पनिक नाम) परिवार के साथ जीटीबी एंक्लेव स्थित नामी पब्लिक स्कूल परिसर में चार बेटियों के साथ रहता है।
विज्ञापन

चौकीदार की बेटी ने की थी शिकायत

इसी स्कूल में हर्ष मनोचा नामक मैनेजर है। शंभू ने आरोप लगाया है कि हर्ष ने जानबूझकर उसके घर और बाथरूम के पास सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं।

गत 16 अगस्त को शंभू की 23 वर्षीय बेटी ने नहाने के दौरान अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया। शंभू ने जब हर्ष से कैमरे हटवाने की बात कही तो उसने उसे जान से मारने की धमकी के अलावा अपशब्द भी कहे।

शंभू ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शुरूआती जांच में पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। पुलिस की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें