राजौरी गार्डन इलाके में प्ले स्कूल में पढ़ने वाली दो बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्चियों को स्कूल पहुंचाने वाले वैन के चालक व हेल्पर ने उनके साथ छेड़छाड़ की है।
एक बच्ची के परिजनों की शिकायत पर राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक चार साल की दोनों बच्चियां परिवार के साथ राजौरी गार्डन इलाके में रहती हैं। दोनों प्ले स्कूल में पढ़ती हैं। परिवार वालों ने उनके स्कूल जाने के लिए एक निजी वैन को किराये पर लिया था।