फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश, हत्या और शव: 12वीं के छात्र को मुनक नहर में फेंका, पुलिस को मिली लाश; मृतक की बहन ने की थी पुलिस को कॉल

Wed, 25 Sep 2024 05:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली की मुनक नहर में एक 12वीं कक्षा के छात्र का शव मिला है। मृतक की बहन ने पुलिस को भाई के लापता होने की सूचना दी थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

24 सतंबर की रात 11 बजे थाना विजय विहार क्षेत्र की एक महिला कॉलर ने बताया कि उसके भाई को कुछ लड़कों ने मुनक नहर में धकेल दिया गया है। स्थानीय पुलिस कॉलर के घर पहुंची।

विज्ञापन


जिसने बताया कि उसका भाई विशाल, जिसकी उम्र-21 वर्ष है। रोहिणी के एक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। सुबह घर से स्कूल के लिए निकला था। लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटा है। 

पीड़िता ने आगे बताया कि उसके भाई को सुबह इलाके के कुछ लड़कों ने मुनक नहर में फेंक दिया था। तुरंत, रोहिणी जिले में लापता लड़के की तलाश की गई, जिसमें पता चला कि मुनक नहर से एक छोटे लड़के का शव बरामद किया गया था और उसे अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा गया। शव की पहचान महिला कॉलर के मृतक भाई के रूप में हुई। मृतक का अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें