फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सॉन्ग प्रोड्यूसर को यूके से आई धमकी, वॉयस मैसेज भेजकर मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, जानें क्या हैं वजह

Wed, 25 Sep 2024 03:45 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में एक सॉन्ग प्रोड्यूसर को लारेंस बिश्नोई के गुर्गों ने यूके के नंबरों से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी, जिसकी जांच दिल्ली पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर कैलाश के सॉन्ग प्रोड्यूसर से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। यह रंगदारी यूके के अंतरराष्ट्रीय नंबरों (+44 और +351) से मांगी गई है, और शुरुआती जांच में पता चला है कि इस मामले में गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्रोई के गुर्गों का हाथ है।

विज्ञापन


इस घटना का मुख्य संदर्भ यह है कि 21 सितंबर को बिश्रोई के गिरोह ने सॉन्ग प्रोड्यूसर को फोन करके रंगदारी की मांग की। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, जब पीड़ित ने गुर्गे के फोन कॉल्स को अनसुना किया, तो गुर्गे ने वॉयस मैसेज भेजा, जिसमें उसने स्पष्ट रूप से सॉन्ग प्रोड्यूसर की पहचान करते हुए पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी।

इस वॉयस मैसेज में धमकी देने वाले शब्द भी शामिल थे, जिससे साफ हो गया कि गुर्गा प्रोड्यूसर को डराने-धमकाने के लिए गंभीर था। पुलिस ने इस वॉयस मैसेज को और पीड़ित के मोबाइल फोन को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। दिल्ली पुलिस अब लारेंस बिश्रोई को गुजरात की साबरमती जेल से दिल्ली लाने की तैयारी कर रही है। लगभग एक वर्ष पहले, बिश्रोई ने गुजरात सरकार और कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें उसने कहा था कि उसकी जान को खतरा है और इसलिए उसे गुजरात से बाहर नहीं भेजा जाना चाहिए।
विज्ञापन


 बिश्रोई सिंडिकेट ने ग्रेटर कैलाश में ही रहने वाले नादिरशाह की हत्या की थी, जो इस गैंग के दबदबे का एक और उदाहरण है। अब दिल्ली पुलिस बिश्रोई को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए प्रयास कर रही है, जिससे उसे सलमान खान के मामले और गायक सिद्धू मूसे वाला की हत्या की जांच में शामिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें