फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बच्चों के चलते खुली एक बड़ी लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने 21 अगस्त को पत्र जारी कर  जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को नए सत्र में स्कूली बच्चों को यूनिफॉर्म वितरण का निर्देश दिया था। साथ ही यह कार्य किसी भी हालत में 15 सितंबर से शुरू करने और 15 अक्तूबर तक खत्म करने को कहा था, लेकिन तय समयावधि गुजरने के बाद भी स्थिति ठीक इसके उलट हैं।
विज्ञापन


अधिकांश प्राइमरी व जूनियर हाई स्कूलों में प्रवेश लेने वाले बच्चे खाकी ड्रेस के बिना दिख जाएंगे। यही नहीं स्कूल में पहले से पढ़ रहे बच्चे पिछले वर्ष मिली ड्रेस में ही स्कूल आने को मजबूर हैं। इस संबंध में जवाबदेही किसकी है, इस बारे में पूछने पर स्कूल, जिला या फिर राज्य स्तर का अधिकारी सभी अपना-अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।

इन सब के बीच स्कूली बच्चा नजर आता है, जो अपने लाभ से वंचित होने को मजबूर होता है। प्रस्तुत है अमर उजाला संवाददाता सुशील पांडेय व फोटोग्राफर राजन राय की एक रिपोर्ट...
विज्ञापन


केस-1 प्राइमरी स्कूल मामूरा नंबर-1
चौथी कक्षा के छात्र ऋषभ ने बताया कि अभी तक यूनिफॉर्म नहीं मिली है। दिवाली के बाद मिलने की बात कही गई है। कुछ ऐसा ही सैफ ने भी बताया। इस बारे में स्कूल के प्रिंसिपल सत्यवीर सिंह ने कहा कि फंड देरी से मिला। कोटेशन 11 अक्तूबर को निकला है। ठेकेदार के मुताबिक 500 बच्चों के यूनिफॉर्म बनने में कम से कम 20 दिन लग जाएंगे। यूनिफॉर्म बच्चों को 1 नवंबर तक ही मिल पाएगी।
विज्ञापन

दिवाली के बाद मिलेगी यूनिफॉर्म

केस-2 जूनियर हाई स्कूल, कनावनी
यहां की प्रभारी प्रिंसिपल कमला नेगी ने बताया कि यूनिफॉर्म का ऑर्डर दिया जा चुका है। फंड इसी महीने मिला है। लिहाजा ऑर्डर लेने वाला दिवाली के बाद तक यूनिफॉर्म बनाकर दे देगा। यहां 167 बच्चों को नई यूनिफॉर्म मिलेगी।

मंगलवार तक यूनिफॉर्म मिलने की संभावना
केस-3 जूनियर हाईस्कूल नवादा, सेक्टर-62
यहां के प्रभारी प्रिंसिपल जोध सिंह भाटी ने बताया कि फंड देरी से आने की वजह से यूनिफॉर्म वितरण में देरी हुई। अक्तूबर के पहले सप्ताह के आखिर में फंड मिला है। इसके बाद ही ऑर्डर दिया गया। मंगलवार तक स्कूल के 103 बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित होने की संभावना है।
 
शनिवार तक  यहां भीबच्चों को यूनिफॉर्म नहीं मिली थी। स्कूल प्रिंसिपल रमेश चंद ने बताया कि यूनिफॉर्म के लिए फंड 1 अक्तूबर को मिला है। इसके बाद टेंडर निकाला गया। यूनिफॉर्म बन चुकी है। सोमवार को स्कूल के 723 बच्चों को यूनिफॉर्म मिल जाएगी।

सितंबर के आखिर में हुई मीटिंग
जिले में यूनिफॉर्म वितरण के बाबत स्कूल के प्रिंसिपल और अधिकारियों के बीच सितंबर के आखिर में बैठक हुई थी। इसमें उन्हें वितरण के लिए निर्देश दिया गया, जबकि वितरण कार्य 15 सितंबर से शुरू करना था। आलम यह है कि अभी इस बारे में अधिकारी हरकत में नहीं आए हैं।

अधिकारियों ने जताया असंतोष
यूनिफॉर्म वितरण को लेकर मंडल स्तर के अधिकारियों ने असंतोष जताया है। यही वजह है कि निर्धारित तिथि समाप्त होने के बाद मेरठ व सहारनपुर के सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) विनय कुमार सिंह ने 15 अक्तूबर को  एक निर्देश जारी किया। इसमें दिवाली से पूर्व जन प्रतिनिधियों के हाथों यूनिफॉर्म वितरण कराने को कहा गया है। साथ ही निर्धारित प्रारूप पर 21 अक्तूबर तक सूचना देनी है। यही नहीं स्कूलों का निरीक्षण कर 27 अक्तूबर तक आख्या भी प्रस्तुत करनी है। साथ ही 31 अक्तूबर तक शत प्रतिशत यूनिफॉर्म वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यूनिफॉर्म के लिए सितंबर के आखिर में फंड मिला है। स्कूलों को निर्देश दे दिया गया है कि वे जल्द से जल्द ड्रेस वितरित कर इस संबंध में सूचित करें। शासन के निर्देशों का पालन किया जाएगा।
-करुणा शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें