फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: स्कूल कैब ड्राइवर ने 6 साल की बच्ची का किया यौन उत्पीड़न

Tue, 28 Aug 2018 03:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पालम गांव में एक निजी स्कूल के कैब ड्राइवर ने छह साल की बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) देवेन्द्र आर्य ने बताया कि सोमवार को पुलिस को इस मामले में जानकारी मिली, जिसके बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज की गयी। उन्होंने बताया कि इस मामले में यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पोक्सो) कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि देश की वसंत कुंज के रंगपुरी इलाके में कुछ ही दिन पहले 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की थी और 100 से ज्यादा सरकारी और निजी वाहनों में तोड़फोड़ की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोल छोड़ने पड़े थे। पत्थरबाजी में दो एसीपी समेत दस पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में दंगा भड़काने का मामला दर्ज कर शनिवार शाम 11 लोगों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें