फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली प्रीमियर लीग टी 20 सीजन-3 का शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
31 जुलाई से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। डीडीसीए की ओर से आयोजित दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) टी-20 के तीसरे सीजन का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रतियोगिता की शुरुआत 31 जुलाई से होगी और पूरे एक महीने तक पुरुष एवं महिला वर्ग के मुकाबले होंगे। लीग का समापन 31 अगस्त को प्रस्तावित फाइनल मुकाबले के साथ होगा।



जारी शेड्यूल के अनुसार, खेल 31 जुलाई को पुरुष वर्ग के मैच से शुरू होगा। इसके बाद एक अगस्त से लगातार दो-दो मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें राजधानी की प्रमुख टीमें आमने-सामने होंगी। इस बार पुरुष वर्ग में पुरानी दिल्ली-6, ईस्ट दिल्ली राइडर्स, न्यू दिल्ली टाइगर्स, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज, वेस्ट दिल्ली लायंस और आउटर दिल्ली वॉरियर्स जैसी टीमें खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग के मुकाबलों को भी इस बार विशेष महत्व दिया गया है। महिला टीमों के मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुरुष मुकाबलों के साथ आयोजित किए जाएंगे, जिससे दर्शकों को लगातार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा।
इस तरह होंगे मुकाबले-
लीग चरण के मुकाबले - 25 अगस्त तक
प्लेऑफ की शुरुआत 26 अगस्त से
एलिमिनेटर - 27 अगस्त को
क्वालिफायर-2 - 29 अगस्त
फाइनल - 31 अगस्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें