बुलंदशहर में नेशनल हाईवे 91 पर मां-बेटी से हुए गैंगरेप में बृहस्पतिवार(17 नवंबर) को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान से माफी मांगने को कहा है।
गौरतलब है कि 29 जुलाई को हाईवे पर मां-बेटी के साथ हुई हैवानियत के बाद सपा विधायक और यूपी के शहरी विकास मंत्री ने गैरजिम्मेदाराना बयान दिया था। उन्होंने इसमें भी राजनीति ढूंढते हुए गैंगरेप को राजनीतिक साजिश करार दिया था।
उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई थी और पीड़ित परिवार ने आजम खान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की थी।