फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी 'आप' की रहीं शाजिया करेंगी उसी का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल की कार्यप्रणाली से नाराज होकर आम आदमी पार्टी छोड़ने वाली पूर्व आप नेता शाजिया इल्मी ने अपना गुस्सा सार्वजनिक करने का मन बना लिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उन्होंने साफ कहा कि दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव में वह आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रचार करेंगी और उनका पर्दाफाश करेंगी। आम आदमी पार्टी से अपनी बेरूखी को उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी जाहिर किया।

उन्होंने ट्विट करते हुए कहा कि 'मैं आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रचार करूंगी और उनका पर्दाफाश करूंगी और इसके लिए मुझसे जो बन पड़ेगा मैं करूंगी।'

I will be campaigning against AAP,want to expose AAP fr what it is,will do whatever I can to that effect: Shazia Ilmi pic.twitter.com/xpxeGJCv2j— ANI (@ANI_news) January 15, 2015
विज्ञापन


विज्ञापन

कयासों को नहीं किया खारिज

बता दें कि पत्रकार से राजनीति में आई शाजिया इल्मी ने आम आदमी पार्टी से ही अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव के बाद से ही आप और उनके बीच दूरियां बढ़ने लगीं जिसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया।

हालांकि उन्होंने इस बात का कोई जवाब नहीं ‌दिया कि वह भाजपा में शामिल हो रही हैं या नहीं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने बस इतना ही कहा कि थोड़ा धैर्य रखिए जल्द ही सब साफ हो जाएगा।

बता दें कि शाजिया इल्मी के भाजपा में शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि भाजपा शाजिया का इस्तेमाल अल्पसंख्यक चेहरे के तौर पर कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें