फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के खिलाफ शुरू होगी शराब नहीं, स्वराज चाहिए.. मुहिम 

Sat, 03 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kejriwal
विज्ञापन
स्वराज अभियान का दावा है कि 72 घंटे बीत जाने के बाद भी दिल्ली सरकार का नई शराब की दुकानें खुलवाने के बारे में कोई जवाब नहीं आया है। लिहाजा अभियान ने मान लिया है कि सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने दिल्ली में 399 शराब की दुकानों को लाइसेंस दिया है। 
विज्ञापन


योगेंद्र यादव की चेतावनी है कि दिल्ली सरकार ने अगर स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद खुली शराब की दुकानों को 11 सितंबर तक बंद नहीं किया तो अभियान दिल्ली में शराब नहीं, स्वराज चाहिए नाम से जन आंदोलन शुरू करेगा। 

दरअसल, मंगलवार को स्वराज अभियान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य योगेंद्र यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखा था। 
विज्ञापन

'दिल्ली की जनता को गुमराह कर रही आप सरकार'

योगेन्द्र यादव - फोटो : Getty
इसमें आरटीआई से मिली जानकारी के आधार पर यादव ने दावा किया था कि पिछले डेढ़ साल में दिल्ली में 399 शराब की दुकानें खुलीं। साथ ही चुनौती भी दी कि 72 घंटे के अंदर सरकार इस आंकड़े को गलत साबित करके दिखाए। 

योगेंद्र यादव का कहना है कि दिल्ली की जनता को गुमराह कर रही आप सरकार ने इस मसले पर चुप्पी साध रखी है। इससे साबित होता है कि उनकी तरफ से शराब की दुकानों से जुड़े आंकड़े सही हैं। 

जारी रहेगी जनसुनवाई
इस बीच अभियान दिल्ली के विभिन्न भागों में जन सुनवाई जारी रखेगा। इससे लोगों से शराब की दुकानों से होने वाली परेशानी पर चर्चा होगी। अगली जन सुनवाई रविवार 4 सितंबर को शाम 4 बजे दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा में होगी। इसमें योगेंद्र यादव भी शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें