फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना की वापसी: रोज हो रहे 400 आरटी-पीसीआर टेस्ट, सौरभ भारद्वाज ने बताए कैसे हैं राजधानी के हालात

Wed, 27 Dec 2023 05:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में कोरोना मरीजों की कुल संख्या पांच हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब आरटीपीसीआर टेस्ट भी शुरू कर दिए गए हैं। अभी तक किसी भी मरीज की संक्रमण की वजह से मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना ने तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। नए मामले सामने आते ही दिल्ली सरकार ने लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके साथ ही राजधानी में आरटीपीसीआर टेस्ट भी शुरू कर दिए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, बीते मंगलवार को कोरोना के दो और नए मामले सामने आए थे। 

विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि हमने दिल्ली में आरटीपीसीआर परीक्षण को शुरू कर दिया है। हर दिन 250 से 400 आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दिन दिल्ली में दो नए मरीज मिले। फिलहाल, अभी अस्पताल में कुल चार से पांच मरीज भर्ती हैं। अभी तक किसी भी मरीज की संक्रमण की वजह से मौत नहीं हुई है।

विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना के नए मामले
दिल्ली में कोरोना के नो मामले हैं। इनमें से 8 मरीज ऑक्सीजन बेड पर भर्ती हैं। दिल्ली में कोरोना के सभी मरीजों के नमूने जिनोम अनुक्रम के लिए प्रयोगशालाओं में भेजे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिल्ली में हर दिन संक्रमण के औसतन 3-4 मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना है कि सरकार कोरोना वायरस संक्रमण के संभावित प्रसार से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सभी अस्पतालों में जरूरत के आधार पर बिस्तर तैयार हैं।

देश में हर दिन आ रहे नए मामले
कोरोना महामारी एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि भारत में सिर्फ एक दिन में कोविड-19 के 529 नए मामले सामने आए हैं। इससे संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,093 हो गई है। वहीं, देश में जेएन.1 कोविड वेरिएंट के कुल 109 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

तेजी से फैलता है कोरोना का नया उप स्वरूप
वर्तमान में जेएन.1 उप स्वरूप फैल रहा है, जिसकी आर वैल्यू यानी संक्रमण प्रसार की दर अधिक है। ऐसे में आशंका है कि क्रिसमस और नए साल की वजह से जनवरी पहले सप्ताह में दिखाई देने वाला उछाल उसके आगामी तीन सप्ताह और रह सकता है। इसके बाद ही कोरोना के ट्रेंड में किसी बदलाव की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि, अधिकारियों का यह भी कहना है कि कोरोना का नया उपस्वरूप कब तक आबादी में स्थिर रह सकता है, इसके बारे में अनुमान लगाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें