शपथ ग्रहण समारोह के बाद केजरीवाल ने कहा कि सौरभ और आतिशी ने नए मंत्री के तौर पर शपथ ली है। दोनों को बधाई देते हुए केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि जिस तरह से मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन खूब मन लगाकर दिल्ली के लिए अच्छा काम कर रहे थे, उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए सौरभ और आतिशी भी अच्छा काम करेंगे।
दिल्ली कैबिनेट में शामिल हुए नए मंत्री आतिशी व सौरभ भारद्वाज ने बृहस्पतिवार शाम दावा किया कि वे मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के जेल से बाहर आने के बाद पद से हट जाएंगे। उनका कहना है कि जैसे भगवान श्रीराम को वनवास होने पर छोटे भाई भरत ने उनकी खड़ाऊ को रखकर 14 साल तक शासन किया था, उसी तरह जब तक सत्येंद्र और सिसोदिया झूठे मामलों से छूटकर बाहर नहीं आएंगे तक उनकी जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह के बाद केजरीवाल ने कहा कि सौरभ और आतिशी ने नए मंत्री के तौर पर शपथ ली है। दोनों को बधाई देते हुए केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि जिस तरह से मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन खूब मन लगाकर दिल्ली के लिए अच्छा काम कर रहे थे, उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए सौरभ और आतिशी भी अच्छा काम करेंगे। वहीं, आतिशी ने कहा कि केंद्र ने दिल्ली सरकार के दो मंत्रियों सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को झूठे मामले व आरोपों में जेल में डाल दिया है। जनता के काम भी करने जरूरी हैं, इसलिए जब तक सत्येंद्र व सिसोदिया बाहर नहीं आ जाते हैं, तब तक के लिए केजरीवाल ने हमें जिम्मेदारी दी है।
काम किया है, काम करेंगे
सौरभ ने कहा कि देश में 75 सालों से जिस तरह के अच्छे काम स्वास्थ्य में सत्येंद्र और शिक्षा में मनीष सिसोदिया ने किया है, वैसा काम किसी दूसरे मंत्री ने अब तक नहीं किया, लेकिन केंद्र सरकार ने साजिश कर इन दोनों मंत्रियों को जेल में डाला हुआ है। आज हमें उनकी जिम्मेदारियां दी गई हैं। जैसे भगवान श्रीराम जब वनवास गए, तो उनके छोटे भाई ने कामकाज संभाला। उसी तरह आतिशी के साथ वे काम संभालेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दोनों नेता जल्द रिहा होकर आएंगे और काम संभालेंगे। केजरीवाल सरकार के स्वास्थ्य, शिक्षा और जल विभाग में फ्लैगशिप प्रोग्राम चल रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली में यमुना को साफ व निर्मल बनाना और हर घर तक पानी पहुंचाना भी हमारे एजेंडे में है।