सऊदी अरब के राजनयिक द्वारा नेपाली महिलाओं से दुष्कर्म की जानकारी पर पुलिस ने जब कैटरोइना सोसायटी के फ्लैट में छापा डाला तो उसे वहां दो महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा।
यह महिलाएं कोई और नहीं राजनयिक की पत्नी और बेटी बताई जाती हैं। इस छापे की एक्सक्लूसिव वीडियो अमर उजाला के पास है। मौजूद वीडियो में पुलिस को देखते ही मां-बेटी भड़क गईं।
यह वीडियो पूरे मामले का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाने वाली एनजीओ मैती इंडिया के एक सदस्य ने बनाया। वह कार्रवाई पर स्टॉप-स्टॉप बोलती रहीं और पुलिस वेट-वेट कहती रही।a
वह पुलिस पर न सिर्फ झपट रही थीं बल्कि आक्रामक अंदाज में किसी को फोन पर सूचना देती रहीं। उनके विरोध के बाद भी पुलिस पीड़िता को इस परिवार के चंगुल से बाहर निकालने में कामयाब रही।