फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के प्रमुख शहरों के मुकाबले दिल्ली में कोरोना से मौत का अनुपात सबसे कम: सत्येंद्र जैन

Tue, 24 Nov 2020 06:54 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि देश के सभी प्रमुख शहरों के मुकाबले दिल्ली में कोरोना से मौत का अनुपात सबसे कम है। आईसीयू बिस्तरों और अन्य चिकित्सा सुविधाओं में तेजी से वृद्धि कर हमने ये हासिल किया है। हम प्रत्येक जीवन को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन


राजधानी में कोरोना से मौत के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। इस माह अब तक 1759 लोगों की मौत हो चुकी है। दो दिन से हर एक घंटे में संक्रमण से पांच मरीज जान गंवा रहे हैं। तेजी से बढ़ते इन मामलों पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि पराली के धुएं से होने वाले प्रदूषण के कारण लोगों की सेहत पर काफी असर पड़ रहा है। इस समय प्रदूषण और कोरोना ने लोगों के स्वास्थ्य पर दोहरा हमला किया। मौतों की संख्या बढ़ने का यह एक बड़ा कारण है। उम्मीद है कि आने वाले 2 से 3 सप्ताह में मामलों में कमी आने लगेगी।

पत्रकारों से बात करते हुए जैन ने कहा, दिल्ली के आसपास के राज्यों में पराली जलने के कारण यहां प्रदूषण बढ़ रहा है। इससे काफी परेशानी हो रही है। सांस लेते समय कई संक्रमित मरीजों के फेफड़ों में यह धुंआ जा रहा है। इससे रोगियों में गंभीर लक्षण उभर रहे हैं। जिसके चलते मौतों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अन्य मानकों के हिसाब से दिल्ली में संक्रमण से हालात सुधर रहे हैं। अस्पतालों में अभी 7900 बेड खाली हैं। संक्रमण दर भी 15 से घटकर 12 फीसदी हो गई है।  स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनना जरूरी है। सख्ती करने के बाद अब अधिकतर लोग मास्क लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें