फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः नौकरी चली गई तो कंपनी का कर्मचारी बन चुराने लगा सीसीटीवी सिस्टम

Tue, 24 Nov 2020 06:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मधुवनी, बिहार के प्रमोद राउत की कोरोना महामारी के कारण नौकरी चली गई तो वह सीसीटीवी सिस्टम खासकर डीवीआर चुराने लगा। वह कंपनी कर्मचारी बनकर सरकारी सीसीटीवी सिस्टम चुराता था। पुलिस ने प्रमोद राउत की निशानदेही पर उससे चोरी के डीवीआर खरीदने वाले नेहरू प्लेस के दुकानदार परवेज को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से चोरी के तीन डीवीआर बरामद किए गए हैं। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के डीसीपी आरपी मीणा के अनुसार बी-5 सेक्टर-7 नोएडा स्थित वनटेज इंटेग्रेटेड सिक्यूरिटी सॉल्यूशन कंपनी में काम करने वाले नवनीत सिंह ने अमर कॉलोनी थाने में शिकायत दी थी कि अमर कॉलोनी में तीन जगह लगे सीसीटीवी कैमरों व उनके डीवीआर को किसी ने चुरा लिया है।

अमर कॉलोनी पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले दर्जकर थानाध्यक्ष दलीप कुमार की देखरेख में एएसआई मुकेश व रामपाल की टीम ने जांच शुरू की। इस टीम ने जांच करने के बाद डीवीआर चुराने वाले प्रमोद राउत(35) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


प्रमोद ने बताया कि पहले वह सीसीटीवी लगाने वाले रविन्द्र के साथ काम करता था। पिछले महीने उसकी नौकरी चली गई थी। जब उसके पास जीवनयापन का कोई साधन नहीं बचा तो वह डीवीआर चुराने लगा। वह डीवीआर की हार्डडिस्क निकालकर बेच देता था।

चोरी करते समय जब कोई उससे कुछ पूछता तो वह कहता था कि वह कंपनी की तरफ से है। वह चोरी के डीवीआर नेहरू प्लेस में दुकान चलाने वाले परवेज(28) को बेचता था। इंस्पेक्टर दलीप कुमार ने मूलरूप से गांव गेसूपुर मेरठ यूपी निवासी परवेज को नेहरू प्लेस से गिरफ्तार कर लिया। परवेज नेहरू प्लेस में इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की दुकान लगाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें