फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले दोगुना होने की दर 50 दिन, वहीं देश में 20 दिन ः सत्येंद्र जैन

Tue, 11 Aug 2020 05:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वाययरस के मामले में दिल्ली की स्थिति देश से काफी बेहतर है। दिल्ली में संक्रमण के मामले दोगुना होने में 50 दिन का समय लग रहा है। वहीं, देश में करीब 20 दिन में ही केस दोगुना हो रहे हैं। यह दर्शाता है कि राजधानी में संक्रमण काबू में आ रहा है।

विज्ञापन


जैन ने कहा कि यह नए मामले आने की गति काफी कम हो गई है। इसके साथ ही यहां ठीक होने वाले लोगों की संख्या संक्रमितों से अधिक होती जा रही है और रोजाना होने वाली मौतों की संख्या में भी काफी कमी आई है। संक्रमण दर 6 फीसदी से नीचे पहुंच गई है और रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है।

सोमवार को दिल्ली का रिकवरी रेट 90 फीसदी को पार कर गया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मरीजों के स्वस्थ होने की दर पर खुशी जताते हुए कहा था कि राजधानी के लोग संक्रमण को शिकस्त दे रहे हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि दिल्ली में अब 90 प्रतिशत से अधिक कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कुल मरीजों का अब मात्र सात प्रतिशत ही सक्रिय मामले हैं। धीरे-धीरे और निरंतरता के साथ दिल्ली के लोग कोरोना संक्रमण को मात दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें