फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्येंद्र जैन की शिकायत करने वाले अधिकारी का तबादला, लगाया था दुर्व्यवहार करने का आरोप

Sat, 30 Jul 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन
विज्ञापन
परिवहन मंत्री सत्येंद्र जैन की उपराज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शिकायत करने वाले विशेष परिवहन आयुक्त (1993 बैच दानिक्स अधिकारी) इंदुशेखर मिश्रा का शुक्रवार को रोजगार विभाग में स्थानांतरण कर दिया गया। 
विज्ञापन


मिश्रा से सत्येंद्र जैन पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाकर छुट्टी ले ली थी। इससे पहले गृह विभाग में विशेष सचिव पद पर तैनात रहे डॉ. सुभाष चंद्रा का स्थानांतरण भी रोजगार विभाग में किया गया था, जो वहां कार्यरत हैं। 

डॉ. चंद्रा भी दिल्ली अंडमान निकोबार आईलैंड सिविल सर्विसेज (दानिक्स) कैडर के अधिकारी हैं। कैबिनेट के एक फैसले पर हस्ताक्षर नहीं करने के कारण इन्हें भी गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने निलंबित कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री केजरीवाल को की थी शिकायत

सतेन्द्र जैन
बाद में गृह मंत्रालय ने चंद्रा को बहाल कर दिया था। फिर इनका तबादला रोजगार विभाग में कर दिया था।

उल्लेखनीय है कि 26 जुलाई को दानिक्स अधिकारी इंदुशेखर मिश्रा ने उपराज्यपाल को दी गई शिकायत में 22 जुलाई को मंत्री की तरफ से शॉर्ट नोटिस पर मीटिंग बुलाने और उसमें नहीं जाने का जिक्र करके लिखा था कि 25 जुलाई को जब मैं मंत्री के पास पहुंचा, तो उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी और मुझे कहा कि नौकरी करना सिखा दूंगा।

इतना ही नहीं उसी दिन मुझे प्रवर्तन शाखा का काम सौंप दिया। आदेश देखने के बाद मैं छुट्टी पर चला गया। उपराज्यपाल को दी गई शिकायत की प्रति मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी भेजी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें