फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल मिश्रा बोले- केजरीवाल का हवाला से कनेक्शन, लोकायुक्त ने कहा- पीसी छोड़ो, पहले यहां आओ

Fri, 19 May 2017 02:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कपिल मिश्रा
विज्ञापन
दिल्ली के जल मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने के बाद से कपिल मिश्रा के आरोप लगातार जारी हैं। आज फिर कपिल मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी में हवाला का पैसा होने का आरोप लगाया। कपिल मिश्रा ने एक बार फिर कंपनियों ंको फर्जी बताते हुए उनके लेटर हेड जारी किए। 
विज्ञापन


केजरीवाल माफ‌िया हैं उन्हें भारत छोड़कर भागना पड़ेगा
कपिल मिश्रा ने एक बार फिर बड़े ही उग्र अंदाज में कहा कि अरविंद केजरीवाल का कॉलर मेरे हाथ में हैं, वह हर हाल में तिहाड़ जाएंगे। वो हेम प्रकाश शर्मा को बचा रहे हैं। कपिल ने तमाम खुलासों के बाद कहा कि इनके बाद मेरी हत्या करवाई जा सकती है। केजरीवाल माफिया हैं और उन्हें भारत छोड़कर भागना पड़ेगा।

केजरीवाल ऐसे चुप हैं जैसे उनके मुंह में दही जमी हो
कपिल‌ मिश्रा ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उन्होंने एक हफ्ते पहले आम आदमी पार्टी से सवाल पूछे थे और अब तक किसी का जवाब नहीं मिलाव है। ‌उन्होंने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि उनके सवालों पर केजरीवाल ऐसे चुप हैं जैसे उनके मुंह में दही जमी हो। कपिल का ये भी आरोप है कि जिस व्यक्ति को ये कहकर आम आदमी पार्टी सामने लाई है कि उसने दो करोड़ का चंदा दिया है वो गलत है। उन्होंने ये भी कहा कि केजरीवाल सोशल मीडिया पर गलत वीडियो चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल एक आईआरएस अफसर रह चुके हैं इसलिए क्या काम कैसे करना है उन्हें पता है।
विज्ञापन


मुकेश कुमार 2017 में बने कंपनियों के डायरेक्टर और चंदा मिला 2014 में
कपिल मिश्रा ने ये भी आरोप लगाया कि केजरीवाल ने वीडियो ट्वीट कर दिया है कि मुकेश कुमार ने उन्हें दो करोड़ रुपए दिए हैं अब उन्हें आईटी में जाकर यह बताना चाहिए। कपिल ने ये खुलासा किया कि मुकेश कुमार इसी साल 2017 में चारों कंपनियों के डायरेक्टर बने हैं, जबकि यह चंदा तो 2014 में दिया गया था।

हवाला कंपनी है मुकेश शर्मा की डेवल‌िन कारपोरेशन
उन्होंने कहा कि हेम प्रकाश शर्मा को इनकम टैक्स और ईडी ढूंढ रहे हैं। डेवलिन कारपोरेशन एक हवाला कंपनी है, जिसके मालिक रोहित टण्डन हैं और इस कंपनी के मालिक हेमप्रकाश शर्मा हैं। कपिल का दावा था कि मुकेश कुमार की कंपनियों पर दिल्ली सरकार के काफी सारे नोटिस गए हुए हैं, यही कारण है कि वह अरविंद केजरीवाल की हर बात मान रहे हैं।

कपिल को लोकपाल ने बुलाया
केजरीवाल के खिलाफ मीडिया में नया खुलासा कर रहे कपिल मिश्रा को बीच कांफ्रेंस से लोकपाल ने बुला लिया। लोकपाल ने उन्हें आदेश दिया कि वो बिना देर किए पत्रकार वार्ता छोड़कर लोकपाल दफ्तर पहुंचें।

वहीं दूसरी ओर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आम आदमी पार्टी से निकाले गए ‌मंत्री व विधायक कपिल मिश्रा और भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा पर आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने यह मुकदमा तीस हजारी कोर्ट में दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Delhi Minister Satyendar Jain files criminal defamation case against Kapil Mishra,BJP-SAD MLA Manjinder S Sirsa in Delhi's Tis Hazari Court — ANI (@ANI_news) May 19, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें