फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जोन-2 एथलेटिक मीट में सत्यम गौतम का शानदार प्रदर्शन, तीन स्वर्ण पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जोन-2 की वार्षिक एथलेटिक मीट 2026-27 में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग की ट्रैक स्पर्धाओं में सत्यम गौतम ने 800, 1500 और 5000 मीटर में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार सफलता हासिल की।
विज्ञापन

100 मीटर में वैभव जोशी ने स्वर्ण, देवन संदार ने रजत व अरव तिवारी ने कांस्य पदक जीता। 200 मीटर में मयंक कुमार ने स्वर्ण, देवन संदार ने रजत व रितिक ने कांस्य झटका। 400 मीटर में विषु विजेता, मयंक दूसरे व अनमोल तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर में सत्यम के बाद विषु व अयान, 1500 मीटर में अयान लुटारे व सनी तोमर तथा 5000 मीटर में प्रांशु व यमुना कुमार ने क्रमशः रजत व कांस्य पदक जीते।
फील्ड इवेंट में हाई जंप का स्वर्ण कनिष्का ने जीता। लॉन्ग जंप व ट्रिपल जंप दोनों में आरव तिवारी ने स्वर्ण जीता। शॉटपुट का स्वर्ण आयुष राज सिंह, जबकि डिस्कस व जैवलिन थ्रो का स्वर्ण त्रियांश ने अपने नाम किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें