फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने के विरोध में 15 मार्च को सत्याग्रह पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी और निजीकरण-ठेकेदारी के खिलाफ 15 मार्च को लोक समाज पार्टी की दिल्ली इकाई सत्याग्रह पदयात्रा निकालेगी। यह पदयात्रा चांद सिनेमा त्रिलोकपुरी से शुरू होकर ब्लॉक नंबर 21 झुग्गी कल्याणपुरी तक जाएगी। पार्टी के अनुसार, इस कार्यक्रम में महिला विंग की कार्यकर्ता गैस सिलिंडर के साथ विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी के अनुसार, पहले से ही महंगाई आसमान छू रही है, ऐसे में रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है।
विज्ञापन

लोक समाज पार्टी ने आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी ने दिवाली और होली पर मुफ्त गैस सिलिंडर देने का वादा किया था, लेकिन यह वादा पूरा नहीं हुआ। होली के तुरंत बाद गैस सिलिंडर के दाम बढ़ा देना आम जनता के साथ मजाक जैसा है। पार्टी ने कहा कि केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि केंद्र सरकार को भी महंगाई कम करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए और अपने फिजूल खर्चों में कटौती करनी चाहिए। जब आम लोगों की आय नहीं बढ़ रही है, तब लगातार बढ़ती महंगाई को झेलना उनके लिए मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें