फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य निकेतन हादसा: एबीवीपी ने एमसीडी मुख्यालय पर प्रदर्शन कर खोला मोर्चा, निगम कमिश्नर के इस्तीफे की मांग

Sun, 06 Sep 2026 10:49 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सत्य निकेतन हादसे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) दिल्ली ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए निगम मुख्यालय पर रविवार रात प्रदर्शन किया। उन्होंने एमसीडी की लापरवाही का विरोध कर आयुक्त के इस्तीफे और उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सत्य निकेतन हादसे को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) दिल्ली ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निगम मुख्यालय पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रविवार रात को जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एमसीडी की लापरवाही और छात्र बहुल क्षेत्रों में संचालित पीजी भवनों की सुरक्षा व्यवस्था में हीलाहवाली को लेकर विरोध दर्ज कराया। साथ ही निगम कमिश्नर के इस्तीफे की मांग की गई।

विज्ञापन

खबर लिखे जाने तक एबीवीपी कार्यकर्ता एमसीडी मुख्यालय के अंदर धरने पर बैठे हुए थे। इस हादसे को लेकर एबीवीपी ने उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने, लापरवाही के लिए जिम्मेदार पीजी संचालकों एवं संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने, दिल्ली के सभी छात्र बहुल क्षेत्रों में संचालित पीजी एवं किराये के भवनों का तत्काल सुरक्षा एवं संरचनात्मक ऑडिट कराने और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले भवनों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

एबीवीपी के अनुसार छात्रों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। जब तक प्रशासन इस मामले में ठोस कार्रवाई और जवाबदेही सुनिश्चित नहीं करता एबीवीपी छात्रों की सुरक्षा के मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी। दिल्ली विश्वविद्यालय सहित राजधानी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में देशभर से छात्र पढ़ने आते है। बड़ी संख्या में छात्र निजी पीजी एवं किराये के भवनों में रहते हैं।
विज्ञापन

एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। इस हादसे की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो और पीड़ित छात्रों को न्याय मिले। छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहे जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो और निगम कमिश्नर को तत्काल पद से इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें