फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP आलाकमान का निर्देश, पद छोड़ेंगे सतीश उपाध्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के आला नेताओं की तरह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को भी एक व्यक्ति एक पद नियम का पालन करना पड़ गया है। पार्टी आलाकमान के निर्देश पर वह दक्षिण दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष पद से त्याग पत्र देंगे।
विज्ञापन


अगले सप्ताह नगर निगम की सबसे महत्वपूर्ण समिति का अध्यक्ष पद छोड़ देंगे। वह करीब एक माह पहले प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बने थे और इस वर्ष जनवरी में पार्टी ने उनको समिति की कमान दी थी।

सूत्रों के अनुसार पार्टी आलाकमान के निर्देश के बाद सतीश उपाध्याय ने नगर निगम से 20 अगस्त को स्थायी समिति का अध्यक्ष पद छोड़ेंगे। जबकि उनको रंगारंग विदाई देने के लिए 19 अगस्त को समिति की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद नहीं छोड़ना चाहते हैं उपाध्याय

हालांकि सूत्रों का कहना है कि सतीश उपाध्याय समिति की कमान छोड़ना नहीं चाहते थे। मगर पार्टी नियमों के चलते अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ रहा है। उनके अध्यक्ष बनने के बाद कुछ पार्षदों ने एक व्यक्ति एक पद का नारा देते हुए उनका त्याग पत्र कराने के लिए मुहिम शुरू कर रखी थी।

वहीं, अब भाजपा के आधा दर्जन पार्षदों ने समिति का अध्यक्ष बनने के लिए जोड़तोड़ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सदन के नेता सुभाष आर्य, शिक्षा समिति के अध्यक्ष आशीष सूद, स्थायी समिति के उपाध्यक्ष डॉ. पंकज सिंह, समिति के सदस्य कुलदीप सोलंकी, राधेश्याम आदि समिति अध्यक्ष बनने के लिए दौड़ धूप करने में जुट गए हैं।

वैसे भी वे पिछले कई दिनों से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व संघ के पदाधिकारियों की परिक्रमा कर रहे हैं। इसके अलावा पार्टी में अपने आकाओं पर अध्यक्ष पद दिलवाने का दबाव बना रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें