फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi High Court: सतीश चंद्र शर्मा ने चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ग्रहण की, विपिन सांघी कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर थे कार्यरत

Tue, 28 Jun 2022 10:36 AM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली

सार

तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा को स्थानांतरित कर दिल्ली हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले महीने इनके नामों की अनुशंसा की थी।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ग्रहण कर ली। 13 मार्च को जस्टिस डीएन पटेल के सेवानिवृत्त होने के बाद से इस पद पर स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति नहीं हो पाई थी। इस दौरान विपिन सांघी कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर कार्यरत थे।

विज्ञापन


तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा को स्थानांतरित कर दिल्ली हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले महीने इनके नामों की अनुशंसा की थी।

दिल्ली हाईकोर्ट के कार्यवाहक जस्टिस विपिन सांघी को उत्तराखंड का चीफ जस्टिस बनाया गया है। दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस डीएन पटेल के 13 मार्च को सेवानिवृत्त होने के बाद से वहां कोई नियमित चीफ जस्टिस नहीं था। जस्टिस सांघी कार्यवाहक चीफ जस्टिस का कार्यभार देख रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें