फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल मिश्रा और सिरसा पर मानहानि के आरोप तय  

Sat, 01 Jun 2019 06:09 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कपिल मिश्रा, आप, अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन के मानहानि मामले में अदालत ने आप विधायक कपिल मिश्रा, विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा और अन्य के खिलाफ शुक्रवार को आरोप तय कर दिए। जैन ने आपत्तिजनक और मानहानि करने वाले बयानों का खंडन करते हुए मानहानि की शिकायत दायर की थी।  

विज्ञापन


राउज एवेन्यू अदालत के एसीएमएम समर विशाल ने इस मामले में आरोप पत्र तय करते हुए मुकदमा चलाने का निर्देश दिया है। इससे पहले कपिल मिश्रा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। आप विधायक कपिल मिश्रा ने एक खुलासे में सतेंद्र जैन पर केजरीवाल को 2 करोड़ रुपये रिश्वत देने का आरोप लगाया था।

इस मामले में सिरसा भी उनके साथ शामिल थे। इसके बाद सत्येंद्र जैन ने तीस हजारी कोर्ट में कपिल मिश्रा के खिलाफ और अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। यह केस अब राउज एवेन्यू के कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें