फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल कोविड सेंटर से अब तक चार हजार मरीजों को छुट्टी दी गई

Fri, 25 Sep 2020 06:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : रवि बत्रा
विज्ञापन

दिल्ली के छतरपुर के राधा स्वामी सत्संग ब्यास केंद्र में बनाए गए 10 हजार बेड वाले सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर से अब तक चार हजार मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। इस समय इस केंद्र में 1400 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


आईटीबीपी के अधिकारियों के मुताबिक, यहां कुल 5600 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। शुक्रवार तक 4002 मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है। मरीजों की खास तरीके से देखभाल की जा रही है। इस केंद्र में भर्ती होने वाले सभी मरीजों को दवाइयों के साथ-साथ योग भी कराया जा रहा है, इससे उन्हें जल्दी स्वस्थ होने का लाभ मिल रहा है। 

 जानकारी के मुताबिक, यह केंद्र दो खंडों में बंटा हुआ है। पहला कोविड देखभाल केंद्र (सीसीसी) जहां बिना लक्षण वाले कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाता है और दूसरा समर्पित कोविड स्वास्थ्य केंद्र (डीसीएचसी) जहां लक्षण वाले मरीजों और जिन्हें ऑक्सीजन दिए जाने की जरूरत होती है उनका इलाज किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें