फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पर्यटन विभाग की पांच एकड़ में कला ग्राम विकसित करने की योजना

Fri, 25 Sep 2020 05:11 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली 

सार

  • दिल्ली पर्यटन विभाग की ओर से पांच एकड़ में कला ग्राम विकसित करने की योजना
विज्ञापन
इंडिया गेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साकेत में लगभग 5 एकड़ क्षेत्रफल में दिल्ली पर्यटन विभाग कला ग्राम विकसित कर रहा है। कोरोना महामारी के कारण इसके विकास की गति जरा मंद पड़ गई है। लेकिन इसके विकास की कवायद जारी है। दिल्ली पर्यटन विभाग की मानें तो बहुत जल्द दिल्ली वासियों के लिए गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज के ठीक बगल में एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन


साकेत मेट्रो स्टेशन से 900 मीटर की दूरी पर स्थित गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज ठीक बगल में डीडीए ने 5 एकड़ जमीन दिल्ली पर्यटन विभाग को कला ग्राम विकसित करने के लिए प्रदान की है। जहां पर एक भव्य ऑन एयर थिएटर बनाने की योजना है। इसके अलावा खाने पीने व हस्तशिल्प की दुकानें बनाने की भी योजना है। 

गार्डेन ऑफ फाइव सेंसेज के मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि फरवरी 2018 में यहां पर एआर रहमान का लाइव कंफर्ट आयोजित किया गया था। मार्च 2019 में होली उत्सव का आयोजन किया गया था। मैदान के चारों तरफ चारदीवारी बनाने का काम पूरा हो चुका है। लेकिन कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन के कारण इसके विकास का काम अभी बंद पड़ा है। लेकिन जल्द ही इसके विकास का कार्य फिर से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्लीवासियों की इच्छाशक्ति पर निर्भर
मनोज कुमार ने बताया कि दिल्ली पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन सूचना जारी कर लोगों को यहां कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निमंत्रित किया गया है। यहां बेहद कम किराए पर लोगों को मेला, प्रदर्शनी लगाने की छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां कार्यक्रम आयोजित करने के प्रति दिल्ली वासियों की इच्छाशक्ति से कला ग्राम के विकास का रास्ता जल्दी खुलेगा। इसी आधार पर उसके सुंदरीकरण पर होने वाला खर्च भी तय किया जाएगा।

जानिए कितनी खास है यह जगह
यहां से कुतुबमीनार ठीक सामने दिखाई पड़ती है। इसके अलावा ठीक बगल में 20 एकड़ में फैला गार्डन आफ फाइव सेंसेज राजधानी का सबसे बड़ा ग्रीन बेल्ट है। जहां पर पर्यटकों को शुद्ध हवा और राष्ट्रपति भवन में स्थित मुगल गार्डन जैसा बेहतर वातावरण मिलता है। निजी वाहन के अलावा मेट्रो से भी यहां पहुंचना बेहद आसान है। दिल्ली पर्यटन विभाग को आशा है कि इसका विकास हो जाने के बाद न केवल गार्डन आफ फाइव सेंसेज में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि बड़ी संख्या में दिल्ली के लोग कला ग्राम घूमने फिरने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें