फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सरदार <bha>@</bha>150 अभियान से गूंजेगा राष्ट्रीय एकता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुरू होगी भव्य कार्यक्रमों की शृंखला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी से जुड़े भव्य कार्यक्रमों की शृंखला शुरू करने की घोषणा की है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में बताया कि सरदार 150 अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में शुरू किया जा रहा है।
इस अभियान का उद्देश्य ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश फैलाना और युवाओं में राष्ट्रीय एकता, नशामुक्त जीवन व स्वच्छ यमुना के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
दो महीने चलने वाले इस अभियान में जल-यात्रा, पदयात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और विशेष आयोजन शामिल होंगे। दिल्ली के 15 शैक्षिक जिलों से 150 विद्यार्थी यमुना का जल एकत्र करेंगे, जिसे देश की 25 प्रमुख नदियों जैसे जम्मू-कश्मीर की झेलम और हैदराबाद की मूसी नदी तक पहुंचाया जाएगा। इन नदियों का जल वापस दिल्ली लाकर पटेल चौक स्थित सरदार पटेल प्रतिमा पर जलाभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 अक्तूबर को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस जल से राष्ट्रीय एकता संकल्प लेंगी। इस अवसर पर अभियान की एक विशेष वीडियो डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें