दिल्ली प्रेस क्लब में पाकिस्तान समर्थित नारे लगाने वाले डीयू के पूर्व प्रोफेसर एसएआर गिलानी को आज पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिल गई।
गिलानी पर ये भी आरोप है कि उसने संसद हमले के दोषी अफजल गुरू के समर्थन में नारे लगाए थे जिसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर गिलानी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।
गिलानी ने पहले भी जमानत की याचिका डाली थी जिसे अदालत ने अस्वीकार कर दिया था। इसके बाद गिलानी दोबारा जमानत याचिका दायर की थी जिसे आज कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। गिलानी संसद हमले का भी आरोपी रह चुका है लेकिन पर्याप्त सूबत ना होने के कारण गिलानी को रिहा कर दिया गया था।