गुरुवार का दिन गाजियाबाद के लिए अच्छी खबर लेकर आया। जीडीए उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव प्रदेश भर में आईएएस अधिकारियों की ग्रेडिंग में सर्वश्रेष्ठ आईएएस चुने गए हैं।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जीडीए वीसी को उनके कार्य निष्पादन, व्यक्तित्व, संवाद कला, निर्णय लेने की क्षमता, सहयोगियों से व्यवहार, कुशल नेतृत्व, कार्यों में गुणवत्ता के लिए 10 में से 10 अंक दिए हैं।
आईएएस अधिकारियों के कार्य और योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रदेश सरकार ने सभी अधिकारियों की रिपोर्ट मांगी थी। इस रिपोर्ट में जीडीए वीसी को हर बिंदु में 10 में 10 अंक मिले।