फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में संत किशोरी पब्लिक स्कूल अव्वल

Sun, 17 Dec 2017 07:18 PM IST
आशुतोष दुबे/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
kabaddi - फोटो : लाल सिंह
विज्ञापन
श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट और श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास द्वारा रामलीला मैदान में श्री राम अनुग्रह नारायण मेमोरियल स्कूल कबड्डी टूनार्मेंट 2017-18 में रविवार को संत किशोरी पब्लिक स्कूल विजेता बना। टीम को 51 हजार रुपए का ईनाम दिया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 20 स्कूलों की छात्राओं ने कब्ड्डी की प्रतियोगिता में भाग लिया। दूसरे व तीसरे स्थान पर गर्वनमेंट गल्र्स इंटर कॉलेज व उमा पब्लिक स्कूल को ३1 हजार व 21 हजार रुपए का नकद ईनाम दिया गया। चौथे स्थान पर रही लार्ड महावीर की टीम को 11 हजार रुपए का नकद ईनाम दिया गया।



संत किशोरी की अंजलि शर्मा को सबसे अच्छा खेल दिखाने के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरुस्कार स्वरुप 5 हजार का नकद ईनाम दिया गया। गर्वनमेंट गल्र्स इंटर कॉलेज की काजल शर्मा को सर्वश्रेष्ठ कैचर स्वरुप ३ हजार नकद व उमा पब्लिक स्कूल की पारुल को सर्वश्रेष्ठ रेडर स्वरुप 25 सौ का नकद ईनाम दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए डॉक्टर महेश शर्मा, डॉ. वीएस चौहान व विमला बाथम भी मौजूद रहे। इस मौके पर राजन कुमार ने कहा की लड़कियों को ऊपर उठाने के लिए व बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के नारे को साकार करने के लिए उन्होंने इस टूनार्मेंट की शुरूआत की है और वे इसको हर वर्ष करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें