कृष्णा कला एवं शिक्षा प्रतिष्ठान के तत्वावधान में 29 से 31 मार्च तक नोएडा में संस्कृति महोत्सव का आयोजन शिल्प हाट सेक्टर-33 नोएडा में किया जाएगा।
प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना ज्योति श्रीवास्तव ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में विजुअल आर्ट, परफॉर्मिंग आर्ट, टेक्सटाइल आर्ट, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय संगीत, नुक्कड़ नाटक, हॉलिस्टिक योगा, ड्रामा और स्केटस और डिबेट एवं पोएट्री जैसे विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में पर्यावरण एवं जागरूकता, कला एवं संस्कृति का प्रसार और स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत पर विशेष ध्यान रखा गया है। कार्यक्रम में नृत्य संगीत एवं कला की त्रिवेणी बहेगी और देश एवं विदेश के कई कलाकार शिरकत करेंगे।