फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरटेक ने दो शहीद जवानों के परिवारों को आवंटित किए घर

Tue, 05 Mar 2019 04:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

पिछले महीने पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सुपरटेक लिमिटेड ने दो शहीदों के परिवारों को घर आवंटित किए हैं। यह यूपी और उत्तराखंड के टाउनशिप में हैं।

विज्ञापन


सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा ने बताया कि शहीद कांस्टेबल प्रदीप कुमार के परिजनों को यूपी में यमुना प्राधिकरण के तहत गोल्फ कंट्री (गोल्फ विलेज) के ए3 टावर अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 308 आवंटित किया गया है। यह टू बीएचके होगा। 

इसी तरह से शहीद कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह के परिजनों को उत्तराखंड के पंतनगर (ऊधम सिंह नगर) में सेक्टर-2 में बने रिवर क्रेस्ट का फ्लैट नंबर 608 आवंटित किया गया है। फ्लैट के अलावा शहीद के परिजनों को कार पार्किंग, पावर बैक-अप, व्यू पीएलसी, लीज रेंट, इलेक्ट्रिक मीटर शुल्क, आईएफएमसी शुल्क और वन-टाइम क्लब मेंबरशिप का खर्च भी उठाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


सुपरटेक के चेयरमैन ने कहा कि सर्वोच्च बलिदान के लिए देश शहीदों का आभारी हैं। यह आवंटन उन्हें श्रद्धांजलि देने की दिशा में छोटा सा प्रयास है। यमुना प्राधिकरण के तहत आवंटित किया गया घर निर्माणाधीन है। 

वहीं, उत्तराखंड में आवंटित घर बन चुका है। इनके आवंटन का पत्र सरकार को दिया जाएगा। सरकार के माध्यम से शहीदों के परिजनों को आवंटन पत्र मिल पाएगा। उनका कहना है कि हमारी यह पहल समाज के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें