दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय संगठन एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में आज से संस्कृत सप्ताह शुरू होगा।
इस अवसर पर केवी नंबर-2 दिल्ली छावनी स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम 13 अगस्त तक चलेगा। दिल्ली क्षेत्र के उपायुक्त संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर क्षेत्र के समस्त संस्कृत शिक्षकों का सेमिनार भी होगा।
जिसमें समकालीन समय में संस्कृत के महत्व पर विशेष चर्चा होगी। सेमिनार में संस्कृत के प्रबुद्ध शिक्षाविदें को भी आमंत्रित किया गया है।
सप्ताह के दौरान संस्कृत भाषा से संबद्ध विभिन्न प्रतियोगिताएं, गीत गोविंदम, श्लोक पाठ, गीता श्लोक, उपनिषद, पंचतंत्र से कहानी सुनाना तथा निबंध लेखन की संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।