फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायकों संग पुलिस मुख्यालय पहुंचे संजय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
हलफनामे में गलत जानकारी के आरोप से घिरे आम आदमी के विधायक सुरेंद्र सिंह को लेकर आप नेता संजय सिंह मंगलवार को दिल्ली पुलिस के मुख्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन


संजय सिंह ने पुलिस मुख्यालय में प्रवेश करने से पहले कहा कि वह एक-एक कर उन सभी 21 विधायकों को दिल्ली पुलिस के सामने ले आएंगे और उन्हें सरेंडर करवाएंगे।

उनका आरोप है कि मोदी सरकार जानबूझकर आप के विधायकों को निशाना बना रही है और एक-एक कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है। पुलिस के पास कुल 21 विधायकों की शिकायत है।
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि पुलिस इन्हें गिरफ्तार करे इससे पहले वह इन सभी विधायकों को खुद लेकर पुलिस के पास जाएंगे जिससे कि वह इन्हें गिरफ्तार कर सके।
विज्ञापन

एक-एक कर तीन विधायक फंसे

बता दें हाल ही आम आदमी के तीन विधायकों को धोखाधड़ी के मामले में आरोपी लग चुका है। इसमें से जितेंद्र सिंह तोमर को उनकी बीएससी और लॉ की डिग्री के फर्जीवाड़े मामले में सबसे पहले गिरफ्तार किया गया था।

उनके बाद मनोज कुमार को फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन बेचने के आरोप में पुलिस ने उनके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया। फिलहाल मनोज कुमार भी जेल में हैं।

इसके बाद आप के विधायक सुरेंद्र सिंह पर भी उनकी स्नातक की डिग्री फर्जी होने का आरोप लगा है। दिल्ली पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने सुरेंद्र सिंह को अपना पक्ष रखने का मौका दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें